फिरोजाबाद: तेज आवाज में बात करने से टोकने पर हत्या

Share

-देसी शराब की दुकान पर हुआ था विवाद, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिरोजाबाद। देसी शराब की दुकान पर हेड फोन लगाकर तेज आवाज में बात करने से टोकने पर आरोपी ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। उसके बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस घटना स्थल के आसकृपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

थाना उत्तर क्षेत्र के ककराउ गांव निवासी 33 वर्षीय संजय पुत्र राजेंद्र सिंह शुक्रवार को ककराउ देसी शराब की दुकान पर बैठकर शराब पी रहा था। वहीं, कुछ लोग और भी बैठकर शराब पी रहे थे। एक युवक कान में ईयर लीड लगाकर तेज आवाज में बातें कर रहा था। संजय के टोकने से वह नाराज हो गया। वह वहां से चला गया और फिर वापस चाकू लेकर लौट आया। उसने चाकू से संजय की गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी होने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, जबकि आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में भी कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *