-मॉ दुर्गा की हुई महाआरती, बांटा 56 भोग का प्रसाद
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्रि महोत्सव के समापन पर नवदुर्गा मंदिर परिवार समिति की ओर से दुर्गा नगर स्थित नवदुर्गा मंदिर में आयोजित दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। दशहरा के पावन अवसर पर हनुमान रोड स्थित राजेंद्र विश्रामगृह में दोपहर 12 बजे 108 कन्या-लांगुरों का पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें भोजन कराकर प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। धार्मिक आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें माता रानी के भक्तों ने शाम तक प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पूर्व नवमी की शाम को नवदुर्गा मंदिर परिसर में बैंड-बाजे की धुन के बीच भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। माता रानी की आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कन्या-लांगुर पूजन, भोजन, उपहार वितरण और विशाल भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों एवं भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर मंदिर के महंत महेंद्र मिश्रा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, पंडित कैलाश भारद्वाज, अंकित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी हिमांशु अग्रवाल, महेश चौहान, हेमंत कुशवाह, राजू अग्रवाल, रेणुका अग्रवाल, मीनाक्षी, अरुणा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, अल्पना अग्रवाल, रामदत्त गर्ग, शशांक जैन, मंजिली अग्रवाल, राधिका चौहान, राधा गुप्ता, नीतू शर्मा, सात्विक लाल, राहुल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।








