फिरोजाबाद: गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने अश्वनी जैन को राज्य अध्यापक पुरस्कार से किया सम्मानित

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में प्रमाण पत्र, पच्चीस हजार रुपये की धनराशि का चेक, माँ सरस्वती की प्रतिमा प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर 81 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 61 एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक सम्मलित है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, शिक्षक एमएलसी ध्रुव कांत त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक शिक्षा मोनिका रानी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रताप सिंह के अलावा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *