फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की दधि लीला रथ शोभा यात्रा राधा कृष्ण मन्दिर से निकाली गई। जो कि सदर बाजार, घंटाघर चौराह, सेंट्रल चौराहा से नगर निगम तक से फिर राधा कृष्ण मंदिर पर वापस पहुंचकर समापन हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह भगवान के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष व सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भगवान श्रीकृष्ण व दाऊबलराम व ग्वाल वाले स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ क़िया। सीओ सिटी सतेंद्र सिंह, प्रबन्धन समिति के सदस्य श्याम सिंह यादव, पीके पाराशर, हरिओम वर्मा, पं. मुन्नालाल शास्त्री, रामनरेश कटारा, डॉ अमित गुप्ता, विजय कुशवाहा, नितेश अग्रवाल, अनूप झा, गुड्डू मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, सोनू मिश्रा, विजय उपाध्याय, उपेन्द्र शर्मा, प्रशांत माहेश्वरी, रीतेश आर्य, अनुज श्रोतीय सहित थाना उत्तर प्रभारी, दक्षिण प्रभारी, रसूलपुर प्रभारी आदि मौजूद रहे।






