फिरोजाबाद: श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन

-नंदोत्सव में बच्चों ने कृष्ण के विविध स्वरूपों में दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में नजर आये। वहीं बच्चों ने कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत धारण कर तथा गीता का उपदेश देने वाले श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप में प्रस्तुती दी। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से प्रांगण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, देवीचरन अग्रवाल ने राधा-कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार विकसित होते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की जानकारी मिलती है। उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती सांस्कृतिक मंच के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है, जो समाज के लिए सराहनीय एवं अनुकरणीय है। प्रतियोगिता में तीन वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई।

वहीं लड्डू गोपाल बने नन्हें-मुन्ने बच्चों ने तोतली भाषा में गीता का उपदेश दिया। नंद के घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल के जयकारों से पूरा प्रांगण गुजायमान हो रहा था। बच्चों का सभी आगुंतक अतिथियों ने उत्साहवर्धन कर बधाई दी। बाल वर्ग में आर्या गुप्ता प्रथम, अध्यम गुप्ता द्वितीय और अयांश गुप्ता तृतीय को संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, रमेश बंसल, उद्देश्य तिवारी ने सम्मानित किया। द्वितीय बाल वर्ग में प्रथम अन्याय गुप्ता, द्वितीय विधी गुप्ता तथा तृतीय अयांश गुप्ता रहे। तृतीय वर्ग में प्रथम शिव पोरवाल, द्वितीय सक्षम गुप्ता और तृतीय नवेरा गुप्ता रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं सहयोगियों का संयोजक अनुग्रह गोपाल, अमित अग्रवाल, राहुल शर्मा एवं धर्मेंद्र यादव ने पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विशेष सहयोगी आशीष गुप्ता एवं मोहित अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। संचालन प्रवील अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शैल गुप्ता, सुनीता जैन, मयूरी शर्मा रहीं। कार्यक्रम में शिवकांत पलिया, उद्देश्य तिवारी, नितिन अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता, मयंक सारस्वत, अजय गुप्ता, गौरव बंसल, विकास बंसल, विनोद अग्रवाल, सोनम सेठ, डॉ अशोक शर्मा, दीपक गुप्ता कालू, अभिषेक मित्तल क्रांति, रविशंकर छिब्बर आदि मौजूद रहे। ं

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *