फिरोजाबाद: लेबर कॉलौनी डिवीजन कार्यालय में भाकियू कांति ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने लेबर कॉलौनी डिवीजन कार्यालय पर किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने गुदाऊ क्षेत्र में करंट लगने से मृत भैंस के मुआवजे, पूर्व में बिजली विभाग की लापरवाही से मृत हुई दो भैंसों के लंबित मुआवजे तथा यूपीएसआईडीए के जेई के स्थानांतरण और जसराना क्षेत्र में तैनात जेई के स्थानांतरण की मांग प्रमुखता से उठाई। मौके पर एसई एवं एक्सईएन ग्रामीण ने संगठन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए लिखित आश्वासन दिया कि सभी मांगों का समाधान एक सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने की कार्रवाई शुरू कराई गई तथा भैंसों के मुआवजे के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करवाकर भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद अनिश्तिकालीप धरना समाप्त हो गया। धरने में बूथ प्रांत अध्यक्ष योगेश यादव, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप परमार, दर्शन यादव, पम्पी किन्नर, यतेंद्र यादव, गोलू यादव, आकाश कुमार, इंद्रजीत कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *