फिरोजाबाद: जलभराव क्षेत्रों को निरीक्षण कर समाधान कराने का किया जायेगा प्रयास-रामनिवास

फिरोजाबाद। बरसात के चलते जिले में हुये जलभराव से प्रभावित स्थानों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस संघर्ष करेंगी और समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि जिले में बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव होने के कारण जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम रास्तों, गलियों, घरों और प्रतिष्ठानों में पानी भरा हुआ है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में हम कांग्रेसियों का दायित्व है कि हम जलभराव से प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और समझे तथा उनके समाधान के लिए अधिकारियों को मिलकर बताएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सड़कों पर संघर्ष करें। जलभराव के चलते छात्र-छात्राएं पढ़ने को नहीं जा पा रहे हैं, तमाम विद्यालयों में पानी भरा हुआ है, घरों में पानी भरा हुआ है। शिकायतें करने के बाद भी नजर अंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता को इस तरह परेशान नहीं देख सकती है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। शीघ्र ही जलभरा से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करने को बाध्य होगी। बैठक में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, शांतिदास शंखवार, अनिल यादव, उमर फारूक, संजय यादव, जयपाल सिंह, रामप्रवेश, राकेश कुमार, संजू शंखवार, संजय रावत आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *