फिरोजाबाद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

-आवासीय भवनों में दुकानें चलाने की अनुमति देने और ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की उठाई मांग

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी मुख्यालय राम अनुज शुक्ला को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आवासीय भवनों में दुकानें खोलकर व्यापार करने की अनुमति देने, विकसित बाजारों को नियमित करने और ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की गई।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि विकास प्राधिकरण, नगर निगम और आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनियों में पर्याप्त बाजारों की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में व्यापारियों ने अपने स्तर पर बाजार विकसित कर देश की तरक्की में योगदान दिया। व्यापारी कमर्शियल बिजली बिल, कमर्शियल हाउस टैक्स, जीएसटी, आयकर सहित विभिन्न करों का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद पुराने शहर के भवनों, आवासीय कॉलोनियों और नई विकसित कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों तथा निर्माण को लेकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि न्यायालय में तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई कि आवासीय भवनों में दुकान खोलकर व्यापार करने के लिए कानून बनाया जाए। विकसित हो चुके बाजारों और कॉलोनियों को नियमित करने की कानूनी व्यवस्था हो तथा जिन दुकानों और बाजारों में ध्वस्तीकरण किया गया है, वहां प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कानून बनाया जाए। साथ ही अवैध निर्माण के मामलों में केवल भवन स्वामी ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में महानगर महामंत्री स्वतंत्र, आंदोलन संयोजक मूलचंद राठौर, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, सुनील कुमार कुशवाहा, सहसंयोजक मेघ सिंह पहलवान, आकाश जैन, सुबोध बघेल, मोहित राठौड़, रामगोपाल बजाज, श्यामवीर सिंह यादव, विवेक कौशल, हर्षवर्धन, रामनरेश, योगेंद्र कुमार, सुनील वर्मा, विनोद कुशवाहा, राहुल, वेद प्रकाश, गौरी शंकर, आधार सिंह, शिवम गुप्ता, विपिन गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *