फिरोजाबाद। भारतीय सेना के पराक्रम एवं माता बहिनों के सिंदूर का बदला लेने के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा महिला समन्वय चंद्रनगर महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मातृशक्ति हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता के जयकारें लगा कर चल रही थी।
तिरंगा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाल से प्रारम्भ हुई। जो कि सिनेमा चैराहा, गंज चैराहा, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचकर समापन हुई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में माता, बहिनों ने भाग लिया। जिसमें मातृशक्ति अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत मााता के जयकारें लगाते हुए चल रही थी। पूरा मार्ग भारत माता के जयकारों से गुजायमान रहा।
इस दौरान विभूति वर्मा, डॉ रेनू गुप्ता, मधुरिमा वशिष्ठ, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, सावित्री यादव, राधा शंखवार, ऋचा जिंदल, पूनम सिंह, दुर्गेश यादव, पूजा शर्मा, रामलढेती लकी आदि मौजूद रही।