फिरोजाबाद: आदिनाथ भगवान की गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Share

-भगवान शांतिनाथ का मनाया गया निर्माण महोत्सव, लाडू चढाया

फिरोजाबाद। आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का जैनमुनि समय सागर महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक हुआ। प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभु जैन मंदिर में मंत्रोच्चारण के मध्य स्थापित कराई गई। भगवान शांतिनाथ का निर्माण महोत्सव मनाया गया। जैन मंदिरों में लाडू चढाया गया।

श्री 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का आचार्य पनागढ़ मध्य प्रदेश से आए आचार्य, समय सागर महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक संपन्न हुआ। करगुवा तीर्थ क्षेत्र झांसी से भगवान आदिनाथ की प्रतिमा ओमनगर जैन मंदिर में लाई गई। जिसकी शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई चंद्रप्रभु जैन मंदिर में विराजमान कराई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिमा की आरती सतेन्द्र जैन सौली ने की।

विभव नगर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया गया। लाडू चढाया गया। भगवान शांतिनाथ की पद्मासन बड़ी प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं का इंद्र बने पुजारियों द्वारा मंदिर ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद जैन राजू के निर्देशन में सामूहिक अभिषेक किया गया। विनय पाठ के साथ प्रारंभ नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु, भगवान चंद्र प्रभु, भगवान शांतिनाथ की पूजा करके चैबीसो भगवान के अर्ध चढ़ाए गए। निर्वाण कांड का वाचन कर विधि विधान और उत्साह के साथ जयकारों के बीच लाडू चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।

16वें तीर्थंकर उपसर्ग विजेता भगवान शांतिनाथ के समक्ष लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर विनोद जैन मिलेनियम, श्याम सुंदर जैन, कुलदीप मित्तल एड, अनिल जैन, पवन जैन, चक्रेश जैन, मुकेश जैन, अमित जैन, दीपक जैन, अरुण, मयंक जैन, राजेश जैन, आकाश, गौरव, तरुण, वरुण, लिटिल, रोहन जैन, आदि शामिल रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 107

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *