फिरोजाबाद: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की मनाई पुण्यतिथि

Share

फिरोजाबाद। देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय मौढ़ा पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि अंग्रेजो से आजादी के बाद नेहरू ने जब देश की प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कमान सभाली तो देश का बुरा हाल था जिसे विकसित करने को उन्होंने तन, मन और धन से रातदिन लगाकर आधुनिक भारत बनाया, जहाँ लोगो को सभी सुविधाएं उपलब्ध होने लगी और आज उन्ही के द्वारा बनाये गये मार्ग पर चलकर देश यहां तक पंहुचा है। हम सब उनके हमेशा ऋणी रहेंगे।

इस अवसर पर राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, दिनेश उपाध्याय, अजय यादव, संजय यादव, शैलेन्द्र शुक्ला, संदीप कुमार, पंकज कुमार, विपिन कुमार, आकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 107

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *