फिरोजाबाद: दस से अधिक बकाएदारों के तत्काल काटें कनेक्शन

Share

फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बकाएदारों के खिलाफ डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। सिरसागंज डिवीजन के दो उपकेन्द्रों का एसडीओं ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 10 हजार से अधिक बकाएदारों के तत्काल कनेक्शनों को काटा जाए।

अधिशासी अभियंता अमित कुमार के निर्देशन में एसडीओं सिरसागंज सत्यप्रकाश सिंह ने 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र नगला खंगर, नदिया की मड़िया का निरीक्षण किया। दोनो उपकेन्द्रो पर जो बकाएदार विद्युत बिलों का भुगतान नही कर रहे उनके कनेक्शनों को तत्काल काटा जाए। साथ ही जो उपभोक्ता कटे कनेक्शन पर बिजली जलाता पाया जाए तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। कार्य में किसी तरह लापरवाही बर्दाशत नही जाएगी।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 95

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *