फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Share

फिरोजाबाद। पटना बिहार से नई दिल्ली मजदूरी करने जा रहे एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के साथ उसकी बुआ का लड़का भी था। उसने बताया कि मृतक ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था, तभी गिर गया।

पटना बिहार के गांव छियन्तर निवासी 23 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र गुसाईं दिल्ली में मजदूरी करता था। मृतक के फुफेरे भाई मोनू कुमार ने बताया कि वह दोनों सिगार बेचने का काम करते हैं। वह दोनों बिहार से दिल्ली जा रहे थे। भूपेंद्र ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। तभी तेज हवा का झोंका आने की वजह से वह थाना नगला खंगर क्षेत्र में नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वह भी ट्रेन से नीचे उतर गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 107

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *