फिरोजाबाद। प्रतीक तिवारी को जिला युवक कांग्रेस फिरोजाबाद का महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश निधि गर्ग एवं जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष चाँद कुरैशी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उनके नेतृत्व और सक्रियता से युवक कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग ने कहा कि प्रतीक तिवारी को जिला युवक कांग्रेस फिरोजाबाद का महासचिव बनने पर बधाई देता हूॅ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने, युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आज देश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत आवाज की आवश्यकता है। युवक कांग्रेस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
स्वागत करने वालों में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, शिप्रा उपाध्याय, गुलाम जिलानी, नुरूल हुदा लाला राईन गांधी, वकार खालिक, राजीव शर्मा, सौरभ पोरवाल, मजहर बेग, सनी शर्मा, गोलू यादव, मानिक शर्मा आदि मौजूद रहे।








