फिरोजाबाद: शिक्षक-स्नातक खंड चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

-सदर विधायक मनीष असीजा के आवास पर हुई बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सदर विधायक मनीष असीजा के निज निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा महानगर प्रभारी विवेक सारस्वत, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर और सदर विधायक मनीष असीजा ने चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाए रखने और चुनाव से जुड़े दायित्वों को व्यवस्थित ढंग से निभाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संबंधित मतदाताओं तक पहुंच बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार किया गया।

महानगर प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में योगेंद्र सिंह बाबा, स्नातक खंड संयोजक विवेक अग्रवाल, शिक्षक खंड संयोजक विष्णु सक्सेना, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, अनुपम शर्मा, मधुरिमा गुप्ता, देश दीपक गुप्ता, प्राचीर गुप्ता, अनार सिंह कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, सत्य प्रकाश यादव, भारत सिंह वर्मा, सत्यवीर गुर्जर सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *