फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी कैबिनेट का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव में हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स मिनिस्टर, कल्चरल मिनिस्टर एवं डिसिप्लिन मिनिस्टर के पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
विद्यालय में सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के लिए अलग-अलग कैबिनेट का गठन किया गया। कक्षा 3 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चुनाव में प्रतिभाग किया और अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
चुनाव में विजयी हुए सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.नंदिनी यादव द्वारा बैज एवं स्लैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित विद्यार्थी कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, विद्यालय के नियमों का पालन करने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। प्रधानाचार्या ने सभी नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।








