फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को डायरिया के प्रति किया जागरूक

फ़िरोज़ाबाद। डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत नारखी ब्लॉक के कपवाली गाँव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कक्षा आठ तक के 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें अंकुश प्रथम, निशांक द्वितीय और बुलबुल तीसरे स्थान पर रहीं। स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के बीच डायरिया के संभावित कारणों एवं बचाव की समझ विकसित करने की कोशिश की गयी। पीएसआई इंडिया के राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बच्चे को दस्त की शिकायत हो, तो तुरन्त ओआरएस का घोल एवं जिंक देना शुरू करना चाहिए। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रजनीगंधा, मिथिलेश, ममता, पीएसआई इंडिया से कैफुल हसन आदि उपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय सैलई और पीएमश्री स्कूल कोटला में भी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को डायरिया के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *