शिकोहाबाद: किशोरी को अगवा करने का प्रयास, शोर मचाने पर छोड़ कर भागे

Share

-पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव चैरई निवासी एक किशोरी को बाइक सवार तीन लोग घर से जबरन उठा ले गये। रास्ते में कुछ लोगों को देख किशोरी ने शोर मचाया, तो युवक हड़बड़ा गये और उसको वहीं उतार कर भाग गये। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

मामला शनिवार का है। चैरई निवासी पीड़ित जयवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि वह शनिवार को मजदूरी करने गया था। उसके पास दोपहर पौने एक बजे मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारी बेटी को बाइक सवार तीन लड़के जबरन उठा कर ले गये हैं। इसके लगभग आधा घंटे बाद उसकी मौसी निवासी हिम्मतपुर ने सूचना दी कि करिश्मा उनके घर आ गई है। इसके बाद वह अपने साढ़ू के घर पहुंचा और बेटी से घटना की जानकारी ली।

बेटी ने बताया कि गैलरई के पास कुछ लोगों को देखकर उसने शोर मचा दिया था। जिससे वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को ललकारा तो वह उसे उतार कर भाग गए। इसके बाद एक राहगीर ने उसे मौसी विनीता के घर हिम्मतपुर पहुंचा दिया। पूछने पर करिश्मा ने बताया कि उन तीन लड़कों में एक सनी निवासी गांव कूपा जनपद फिरोजाबाद को पहचानती हूं। करिश्मा ने अपनी मौसी के यहां भागवत में कलश भर थे। उसी दौरान 16 मार्च से 23 मार्च तक भंडारे तक देखा था। उसने करिश्मा को नाम पता भी पूछा था। पीड़ित ने आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *