फिरोजाबाद: अहिल्या बाई होल्कर ने साम्राज्य की समस्त संपत्तियों को भगवान शिव को कर दिया था अर्पित-उदय प्रताप सिंह

Share

फिरोजाबाद। जसराना ब्लॉक परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की 300 जन्म जयंती के अवसा पर ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अहिल्या बाई को भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में एक बताया, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का अद्वितीय उदाहरण पेश किया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का विवाह मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर के साथ 12 वर्ष की आयु में हुआ था। अहिल्याबाई होलकर अपने पति खंडेराव की मृत्यु के बाद, वर्ष 1766 में इंदौर राज्य की रानी बनीं। उन्होने करीब 40 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया था, जिन्हें “मालवा की रानी” और “हिंदू महिलाओं की आदर्श” के रूप में भी ख्याति प्राप्त थी।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मीं माता अहिल्याबाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थीं। 11 दिसंबर 1767 को जब उन्हें विधिवत राज सिंहासन सौंपा गया, तब उन्होंने न केवल राज्य को स्थापित किया, बल्कि उसे समृद्धि की ओर अग्रसर किया। उन्होंने होल्कर साम्राज्य की समस्त संपत्तियों पर तुलसी जल रख कर उसे भगवान शिव को अर्पित किया। है।कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सावन झा ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर राजीव राजपूत, राजेश चैहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, रामप्रकाश झा, अमलेंद्र लोधी, अतुल शुक्ल, अमलेश राजपूत, शीलू सविता, रामप्रकाश लोधी, दिनेश लोधी, नीलकमल यादव, पूरन लोधी, सतेन्द्र यादव, बीडीओ नवीन कुमार, जसवीर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 95

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *