फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारी हेतु भाजपा महानगर की एक बैठक शिवम रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 मई को फिरोजाबाद क्लब में सुबह 11 बजे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए। उत्तर प्रदेश सरकार भी मातृशक्ति को समर्पित भाव से कार्य कर रही है, ऐसी वीरांगना का नेतृत्व देश और विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। सभी पार्षदों को 29 तारीख को होने वाले महिला सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई।पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, कृतित्व और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 29 मई को भाजपा संसदीय दल की सदस्य सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।
बैठक में महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर, श्याम सिंह यादव, उपसभापति विजय शर्मा, महामंत्री राधेश्याम यादव, अवधेश पाठक, केशव फौजी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुन्नी देवी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ मधुरिमा गुप्ता, भगवान सिंह झा, उदय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह शंखवार, देश दीपक राजा, प्राचीर सेठ, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, केपी सिंह, अजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, राजेश यादव, आशीष दिवाकर, नरेश शर्मा नीटू, सुनील मिश्रा, देवेंद्र राजपूत, देश दीपक यादव, धर्मपाल राठौर, भगवान सिंह झा, मनोज ताऊ, पूनम शर्मा, उषा देवी शंखवार, पवन गुप्ता, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025