-उत्तर प्रदेश गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित हुए पर्यटन मंत्री
फिरोजाबाद। नेशनल स्किल डेवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल का रविवार को आशीर्वाद पैलेस में वृहद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम के साथ हुआ। डॉक्टर अमित जैन की शोध पत्रिका डेलीबरेटिब रिसर्च का विमोचन किया। वहीं पर्यटन मंत्री को संस्थान ने संस्कृति, पर्यावरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर ने कहा कि नेशनल स्किल डेवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल ने जिस तरह से लोगों को और सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने का काम किया है और उनको सम्मानित किया है, यह सराहनीय कार्य है। ऐसे कार्यक्रम में उन ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं से एक ही जगह मिलने का मौका मिल जाता है। लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंदों की मदद हो जाती है। साथ ही नेशनल स्किल डेवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल की तरह अन्य संस्थाओं को समाज सेवा करने वालों को मंच पर लाने और उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत करने का काम करना चाहिए। कार्यक्रम में यशपाल यश का काव्य पाठ एवं लटूरी लटठ ने हास्य कविताओं के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। मुनि अमित सागर महाराज ने मानव सेवा पर प्रवचन दिए।
संस्थान के अध्यक्ष डा सुनील जैन ने कार्यक्रम का उद्देश्य प्रमुख समाज सेवी संगठनों एवं समाज सेवियों को फिरोजाबाद गौरव, समाज गौरव की मानक उपाधि देकर उनको और समाज के अन्य लोगों को मानव सेवा, चिकित्सा सेवा, शिक्षा सेवा, पर्यावरण आदि कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना था। विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र सूर्यवंशी एनएसआईसी, आनंद कुमार सिंह जेलर जिला जेल बरेली, योगेश कुमार यादव कुलपति माइंड पावर यूनिवर्सिटी नैनीताल ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ अमित जैन एवं संस्था सचिव डॉ रचना उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सदस्य सुधीर शर्मा, अजीत कुमार, सत्यम यादव, हनी सिंह, दिव्यांशु गुप्ता, अनन्या शर्मा, चेतन शर्मा एडवोकेट रीनू जैन, अभिषेक जैन ज्योति, आदित्य, अनुराधा, मोहित जैन, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025