फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Share

फिरोजाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कार्यकर्ताओं के संग कोटला रोड दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादब ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की विनम्र उदार शासिका के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थी। उनके ह्रदय में गरीबों, जरूरतमन्दो, असहाय लोगों के लिए दया, परोपकार की भाबना थी।

पुष्पांजलि अर्पित करने वाले महानगर अध्यक्ष शफात खानू राजू, वकार खालिक, हाजी नसीर अहमद, पार्षद नुरुल हुदा लाला राईन, अजय यादब, संत सिंह, असरफ अंसारी, राजेश शर्मा, मुजीब अंसारी, जितेंद्र तिवारी, राजवीर यादब, उमर फारूक, दिनेश उपाध्याय, शहवाज खान, संजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 107

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *