फिरोजाबाद: साइबर सेल ने पीड़ित की 4.23 लाख रू. की धनराशि कराई वापिस

Share

फिरोजाबाद। ऑनलाइन ठगी का शिकार बुजुर्ग को साइबर सेल ने चार लाख 23 हजार रू. की धनराशि वापिस दिलाई है। पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है। गंगानगर निवासी शिवलाल के साथ 18.61 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर सैल में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम ने पीड़ित को 4,23,210 की रकम वापस दिलाई। जांच टीम ने बैंक और नोडल अधिकारियों से त्वरित पत्राचार कर धनराशि रिकवर की। पीड़ित शिवलाल ने पुलिस टीम और एसएसपी का आभार व्यक्त किया।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *