-फिरोजाबाद क्लब में भाजपा महानगर का महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सम्पन्न
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा फिरोजाबाद क्लब में मालती धनगर की अध्यक्षता में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा संसदीय दल की सदस्य सुधा यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद किया। उन्होंने किसानों, नौजवानों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। अहिल्याबाई ने मालवा राज्य से बाहर निकलकर कई प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। इनमें पशुपतिनाथ, रामेश्वर, महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बंगाल के मंदिर शामिल हैं। आज भी माहिष्मति साड़ियां और नर्मदा घाट की भव्यता उनके सुशासन की गवाही देती है, जब दुनिया में महिलाएं अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब अहिल्याबाई भारत में आदर्श शासन चला रही थीं, उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी वंदन अधिनियम और अन्य योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का शासन काल नारीसशक्तिकरण का प्रतीक रहा है। उन्होंने न केवल राज्य का विकास किया, बल्कि महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य किया। मुगल काल में ध्वस्त हुए लगभग 12000 मंदिरों का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यकरण कराया। उन्होंने महिलाओं की सेना बनायी और उन्हें स्वयं प्रशिक्षण दिया। नारी उत्थान के लिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया, इसलिए उनका शासन एक आदर्श शासन के रूप में जाना जाता है। सम्मेलन का संचालन डॉ मधुरिमा गुप्ता ने किया।
महिला सम्मेलन में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, नानक चंद्र अग्रवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, केके गाँधी, रामलदेती लकी, मुन्नी देवी, अनुपम शर्मा, डॉ रेनू सिरोही, डॉ रेनू रीता, मनीष अलंकार, राखी गुप्ता, आकृति सहयोगी, आशीष दिवाकर, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, उदय प्रताप, देवेश भारद्वाज, अंकित तिवारी, राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह शंखवार, देश दीपक राजा, प्राचीन सेठ, विवेक अग्रवाल, केपी सिंह, श्याम सिंह यादव, अमित गुप्ता, डाॅ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025