फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर द्वारा भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जंयती समारोह एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारत के लोकतंत्र, संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। महिलाओं के सशक्तिकरण, कुशल प्रशासन, धर्म और न्याय की स्थापना तथा विरासतों के संरक्षण के लिए उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए। मराठा साम्राज्य के मालवा प्रांत की शासिका के रूप में उन्होंने एक ऐसे शासन की नींव रखी, जो न्याय, समृद्धि और धर्म से परिपूर्ण था। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का मानना था कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति को सच्चा और आत्मनिर्भर बना सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करे रहे जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा और न्याय के मूल्यों का प्रतीक है। उनका योगदान आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक है। अहिल्याबाई होल्कर केवल एक राजमाता नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कठिन दौर में भी धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार कराया, विधवाओं को सम्मान दिया और न्याय का राज्य स्थापित किया।
कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, कन्हैया लाल गुप्ता, सुमन चतुर्वेदी, हनुमन्त सिंह बघेल, अरविन्द पचैरी, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, राधेश्याम यादव, आनन्द अग्रवाल, अविनाश सिंह भोले, श्वेता पोरवाल, मुन्नी देवी, निर्दोष कुमार नन्दा, सतीश यादव, भगवान सिंह झा, पंकज अग्रवाल, विष्णु सक्सेना, डॉ एसपी लहरी, विवेक अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह बघेल, उदय ठाकुर, प्रचीर सेठ, देशदीपक राजा, शिवम दीक्षित, देवेश भारद्वाज, विशाल मोहन यादव, सतीश चंद्र प्रजापति, केशव देव शंखवार आदि मौजूद रहे।