फिरोजाबाद। भारतीय जनता पाटी द्वारा पुण्यश्लोका लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान-2025 के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सिरसागंज विधानसभा सम्मेलन गॉव कुतकपुर में सम्पन्न हुआ।
सम्मलेन में मुख्य अतिथि भानु महाजन पूर्व महानगर अध्यक्ष आगरा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, भारतीय संस्कृति की महान संरक्षिका और जनकल्याण को समर्पित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन व व्यक्तित्व महान परंपराओं, मातृशक्ति के योगदान और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण की प्रेरणा देने वाला है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन राष्ट्रसेवा, नारीशक्ति और जनकल्याण का प्रेरणास्रोत है। एक ऐसी नारी शक्ति जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्मसत्ताकृतीनों का संतुलन साधकर भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम संयोजक विजय प्रताप सिंह यादव छोटू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई द्वारा देश एवं सनातन धर्म के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। इस दौरान जोगेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख मदनपुर, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, यशपाल यादव मंडल अध्यक्ष, सत्यभान बघेल, रामनरेश बघेल पूर्व प्रधान, राजनलाल प्रधान, जीतू यादव, प्रेम सिंह प्रधान, सुधीर यादव, पप्पू यादव एडवोकेट, अजय यादव, सुधीर यादव, बबलू यादव, बारेलाल, प्रेमचंद, मानिकचंद, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025