फिरोजाबाद। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर निगम के जीवाराम हाॅल में महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महापौर ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 18 वीं शताब्दी की एक न्यायप्रिय, प्रजावत्सल एवं दूरदर्शी शासिका थीं। जिन्होंने नारी नेतृत्व की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। उनके शासनकाल में समाज कल्याण हेतु अनेक मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं एवं जलस्रोतों का निर्माण कराया गया।
उन्होंने महिला सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे ही हमारे शहर की असली नायिकाएं हैं, जो दिन-रात परिश्रम कर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला सफाई मित्रों के सहयोग से ही नगर निगम फिरोजाबाद ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मंचासीन अतिथियों द्वारा नगर निगम की 350 से अधिक महिला सफाई मित्रों को वॉटर कैंपर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपसभापति विजय शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर अनुपम शर्मा, हरिओम वर्मा ने महिला सफाई मित्रों को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके प्रति सम्मान और गर्व प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी संदीप भार्गव एवं प्रभारी अरविंद भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान पार्षद पूनम शर्मा, रेखा यादव, श्याम सिंह यादव, देशदीपक यादव, अजय वर्मा, सुनील वर्मा आदि पार्षदगण मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: हत्या के आरोपी को 14 वर्ष बाद मिला आजीवन कारावास - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: ऑक्सीजन प्लांट का हुआ माक ड्रिल - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: संयुक्त चिकित्सालय में बना जनपद का पहला माड्यूलर आपरेशन थिएटर - मई 31, 2025