फिरोजाबाद। नेशनल स्किल डेवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल ऑल इंडिया द्वारा बृहद स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह का आयोजन आशीर्वाद पैलेस में 25 मई को होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ सुनील जैन और सेक्रेटरी डॉ रचना उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दी है। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण आदि के लिए निस्वार्थ जिन संस्थाओं ने कार्य किया है। एवं जिन व्यक्ति विशेषों ने कार्य किया है उनको समाज गौरव, फिरोजाबाद गौरव और उत्तर प्रदेश गौरव की मनाड उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। संस्था सचिव ने बताया कि सभी संस्थाओं के नॉमिनेशन हमें मिल चुके हैं और नॉमिनेशन की जांच करने के बाद जिन संस्थाओं को सम्मानित किया जाना उनका चयन कर लिया गया है।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025