फिरोजाबाद। कला एवं साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती महानगर द्वारा स्व. त्रिलोकी नाथ सेठी की स्मृति में 10 दिवसीय निःशुल्क’रामायण अभिरुचि नाट्य कार्यशाला’ का आयोजन मायर पब्लिक स्कूल जलेसर रोड पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ताख् ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, ब्रज प्रांत के मंत्री शिवकांत पलिया सहित संस्था के संरक्षक शैलेश अग्रवाल द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संस्था के महामंत्री प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि इस नाट्य कार्यशाला का आयोजन 30 मई से 8 जून तक रोजाना प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। रामायण नाट्य कार्यशाला का समापन 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह में किया जाएगा। जिसमें सभी की प्रस्तुति के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरण किए जाएंगे। कार्यशाला में प्रख्यात नाट्य संयोजक एवं सदस्य भारतेंदु नाट्य एकादमी लखनऊ के आलोक शर्मा ने रामायण में अभिरुचि रखने वाले बच्चों अभिनय करने के टिप्स भी दिए।
संस्था के उपाध्यक्ष व प्रतिभा फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्माता निदेशक डी.के. सिंह ने कहा कि अपने देश की संस्कृति जीवित रहे, जिसके लिए संस्कार भारती अपने कलाकारों द्वारा अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, मयंक सारस्वत सहित संस्था के रविन्द्र बंसल, प्रवीण अग्रवाल, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शिवकांत पलिया, उद्देश्य तिवारी, शैलेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रमेश बंसल, ऋतु पलिया, शंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: हत्या के आरोपी को 14 वर्ष बाद मिला आजीवन कारावास - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: ऑक्सीजन प्लांट का हुआ माक ड्रिल - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: संयुक्त चिकित्सालय में बना जनपद का पहला माड्यूलर आपरेशन थिएटर - मई 31, 2025