फिरोजाबाद। सज्जनता और सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व विधायक स्व. रामकृष्ण ददाजू की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता बहरे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में अतिथियो ंने स्व. रामकृष्ण द्दाजू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने पूर्व विधायक स्व रामकृष्ण ददाजु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला। ददाजु का जीवन देश, धर्म और समाज की सेवा में अपना जीवन अर्पण रहा। जनता के प्रिय नेता और एक प्रखर नेता, उनके विचार और आदर्श आज भी हमारे बीच जीवित हैं। संगोष्ठी का संचालन सत्यवीर गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में डॉ लक्ष्मी नारायण यादव ब्लॉक प्रमुख, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, विजेंद्र गुप्ता, शिव मोहन श्रोत्रिय, कैलाश उपाध्याय, श्याम सिंह यादव पार्षद, केशवदेव कुशवाहा, रमेश गुप्ता, मनोज यादव, अजय यादव, रविन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।