फिरोजाबाद: सांप ने उड़ा दी लोगों की नींद, रात भर डरे और सहमे रहे लोग

Share

-तारों से लिपटा नजर आया काला सांप

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में तारों से लिपटे एक काले सांप ने लोगों की नींद उड़ा दी। सांप को मारने के लिए पूरा मुहल्ला एकजुट हो गया। रात भर लोग डरे और सहमे रहे। बड़ी मुश्किल से सांप के भागने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

पूरा मामला थाना उत्तर क्षेत्र के गंज मोहल्ला का है। जहां पर रविवार रात एक सांप तार से लिपटा हुआ राहगीर को नजर आया। सांप को देख उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर राहगीरों के साथ ही मुहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने सांप को मारने के लिए उसे तार से गिराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं छूटा।

काफी कोशिशों के बाद भी सांप के नीचे न गिरने और उसके कहीं और न जाने के कारण मुहल्ले वासियों में डर का माहौल बना रहा। करीब चार घंटे बाद सांप तार से निकलकर बाहर गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि काला सांप काफी जहरीला होता है। उसके काटने से लोगों की जान तक चली जाती है।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *