फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की महिला प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या रेखा गौड़ से मुलाकात की। इस अवसर पर महासभा की महिला प्रतिनिधियों ने उनका पारंपरिक पट्टिका पहनाकर व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने जिला ब्राह्मण महासभा की महिला वर्ग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों सराहनीय है।
इस मौके पर जिला ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष पंडित रिचा दीक्षित, उपाध्यक्ष पंडित कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित रमा शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित मधुरिमा वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी पंडित रिंकी वशिष्ठ, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित उमाकांत पचैरी, पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित संदीप तिवारी (पूर्व जिलाध्यक्ष) सहित ब्राह्मण समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025