-कमरे के अंदर लटका मिला शव, एक दिन पहले ही मायके गई थी पत्नी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी एक दन पहले ही मायके गई थी। वह दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार कपड़े का काम करता था। रविवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मृतक पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां मकान में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
पत्नी के जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आत्महत्या की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।