फिरोजाबाद: नगर के प्रमुख उद्योगपति जीके शर्मा के निधन पर किया शोक प्रकट

Share

फिरोजाबाद। नगर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी जीके शर्मा का आकस्मिक निधन होने पर व्यापार जगत, किक्रेट प्रेमियों एवं समाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया है।

फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर पंजीकृत की एक बैठक अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में विनायक कंपलेक्स कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में नगर के प्रमुख उद्योगपति जीके शर्मा के निधन पर व्यापारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया। व्यापारियों ने कहा जीके शर्मा बहुत ही धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से व्यापारी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बैठक में रमाशंकर दादा, रामबाबू झा, स्वतंत्र गुप्ता, परशुराम लालवानी, विकास लहरी, राकेश बाबू शर्मा, भानु उपाध्याय, पारुल गुप्ता, सुशील जाट, रवि यादव, सौरव अग्रवाल, लकी वर्मा, धीरज वर्मा, राहुल अग्रवाल, सुभाष शर्मा, सुभाष यादव, नरेश पंजाबी, डब्बू शर्मा, अनिल गुप्ता अमीन साह् दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

वहीं जिला महिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जीके शर्मा का आगरा में उनके निवास पर निधन हो जाने से क्रिक्रेट प्रेमियों में शोक लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को महिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने जीके शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में अनिल गर्ग चैयरमैन, मुकेश गुप्ता मामा अघ्यक्ष, अनिल लहरी सचिव, कामरान, डीसी गुप्ता, अतुल जैन, नीरज अग्रवाल, मधुर दत्त बंसल, संजय बंसल, गोपाल अग्रवाल, विकास लहरी, सुधीर सिंह, सुधीर लहरी, महेंद्र तैलग, शैलेन्द्र पालीवाल, नरेंद्र उपाध्याय आदि रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *