फिरोजाबाद: महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं

Share

-पीड़ित महिलाओं की हर संभव मदद की जाएगी

फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी। उनके शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग की सदस्या रेनू गौड़ को दूर दराज से आईं महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाई। प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

एक पीड़िता के उनसे 3 लाख रुपये ले लिए हैं। वह वापस नहीं कर रहा हैं। थाना प्रभारी उत्तर संजुल पाण्डेय उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्या ने सीओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। महिलाओं से संबंधित 13 मामले आए। जिसमें से आधे का समाधान मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में सीओ सदर चंचल त्यागी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथेलेश सिंह, बीएसए सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *