-आगरा डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने घटना स्थल किया निरीक्षण
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान और उनके बेटे की दिन दहाड़े फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव में तनाव बना हुआ है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान अरविंद यादव पुत्र नरेंद्र सिंह के खेत समीप ही प्रेमपुर गांव में हैं। रविवार शाम वह अपने 27 वर्षीय बेटे नितिन के साथ खेत जुतवा रहे थे। तभी हुब्बलाल यादव निवासी प्रेमपुर अपने अन्य साथियों के साथ खेत पर पहुंचे। जहां जमीनी विवाद को लेकर उन्होंने फावड़े से पिता पुत्र की काटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उनके सिर और गले पर हमले किए। जिससे दोनों की मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिता पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आगरा डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय,थाना नगला सिंगी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एवं एडीएम फिरोजाबाद विशु राज उप जिलाधिकारी टूंडला भी मौके पर पहुंच गए। तत्वों की गहनता से जांच की पूरा मामला जमीनी विवाद का सामने आया।
-ये है पुराना विवाद
14 बीघा जमीन को लेकर मृतक अरविंद यादव और हुब्बलाल के बीच विवाद चल रहा है। जिसमें 20 मई 2025 को एसडीएम टूंडला द्वारा अरविंद के पक्ष में खेत की नापतोल कराई गई थी। दोनों के मध्य जमीनी विवाद का आपस में 12/25 मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। इसी जमीनी विवाद में अरविंद यादव की हत्या की गई है।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025