फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती

Share

जनप्रतिनिधियों संग जन कल्याण सेवा समिति, ऑल इंडिया धनगर महासभा ने अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी मूर्ति पर मार्ल्यापण किया गया। वक्ताओं ने देश हित में किए गए कार्यो को सराहा गया।

कोटला रोड स्थित अहिल्याबाई मूर्ति पर जन कल्याण सेवा समिति, ऑल इंडिया धनगर टीम द्वारा आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने मूर्ति पर मार्ल्यापण कर किया। वक्ताओं नेें रानी अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को याद किया गया। उनकी न्याय प्रणाली को आज भी मिसाल के रूप में याद किया जाता है।

उन्होंने मुगल शासन में क्षतिग्रस्त मंदिरों और मठों का पुनर्निर्माण करवाया। साथ ही भूखों के लिए अन्न और प्यासों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल, केपी सिंह बघेल, नानक चंद्र अग्रवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, रूपेंद्र बघेल, देवेंद्र बघेल, दयालुराम, होरिलाल, जेपी, पुष्पेंद्र, दिनेश, अशोक, प्रमोद, मुनेश, छेत्रपाल, सर्वेश, रामबाबू, ब्रजेश, पंकज, रनवीर, अजय, मुकेश बघेल आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 107

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *