फिरोजाबाद: लक्ष्मी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक आई.सी.यू. यूनिट का महापौर ने किया शुभारंभ

Share

फिरोजाबाद। शहर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों के उपचार हेतु अत्याधुनिक आई.सी.यू. यूनिट का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर एवं संस्था अध्यक्षा लक्ष्मी सिकरवार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि लक्ष्मी हॉस्पिटल द्वारा स्थापित यह आई.सी.यू. यूनिट शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल गंभीर रोगियों को त्वरित और आधुनिक उपचार मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगो को भी लाभ मिलेगा।

संस्था के सचिव रोहित सिकरवार ने बताया कि यह आई.सी.यू यूनिट गम्भीर मरीजों के लिए बनाई गई है, जिससे गम्भीर मरीजों को लाभ मिल सके और इसमें प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम चैबीसों घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग, चिकित्सकों और हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।

 

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 130

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *