फिरोजाबाद। महिला आयोग सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय व नवनिर्मित वन टाॅप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों जगह खामियां पाई गई। एक सप्ताह से अनुपस्थित चल रही महिला काउंसलर के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।
महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने गुरूवार को 100 शैय्या स्वशासी राज्य महिला चिकित्सालय पहुंची। वहां की व्यवस्थााओं को देखा। उन्होंने यहां लेबर कक्ष, शिशु कक्ष इत्यादि व्यवस्थाओं को देखते हुए कहा कि जॉनसन किट महीने में एक बार जरूर बांटे। हर कक्ष में टीवी अवश्य लगी हो, जहां पर महिलाओं से संबंधित जानकारी निरंतर प्रसारित की जाए, जिससे महिलाएं जागरूक हो सके। महिलाओं से वार्ता की, और उनको दी जा रहीं सुविधाओं के विषय में भी जाना।
उन्होंने कोरोना के बढ़ते स्तर को देखते हुए यहां पर उपलब्ध इसके संबंध में तैयारीयों का जायजा लिया। नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में महिला काउंसलर शिक्षा सारस्वत अनुपस्थित मिली, जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि वह 7 दिनों से यह कार्यालय नहीं आ रही हैं। कांउसलर के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देश दिए है। पानी इत्यादि की स्थिति ठीक नहीं मिली, कक्षों में कूलर नहीं लगे थे, बिछे हुए गद्दे ख़राब थे। उन्होंने नए गद्दे और नई चादरें बिछाने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए हर कक्षों में कूलर लगाने के भी निर्देश दिए।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025