फिरोजाबाद: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राऐं हुए सम्मानित

Share

फिरोजाबाद। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्म जयंती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मिथलेश सिंह जिला प्रोवेशन अधिकारी, विशिष्ट अतिथि अशोक अनुरागी, सुमति यादव एवं जिला पंचायत सदस्य हरीश धनगर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाह एवं सह संयोजक योगेंद्र सिंह द्वारा जनपद के टॉप 10 एवं अन्य छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल भेंटकर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी स्वाभिमान एवं सम्मान की जीती जागती उदाहरण हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रेम स्वरूप पारस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए हुई अतिथियों का आभार प्रकट प्रेम प्रकाश कुशवाह एवं योगेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रजनंदन यादव, राजूसिंह, हरेंद्र पाल, धर्मेंद्र कुमार, रामनरेश, रामनिवास, जया शर्मा, प्रेम किशोर, अनिल कुमार, विपिन कुमार, रामबाबू, विजेंद्र कुमार, आशीष कुमार, रमेश चन्द्र शाक्य, सर्वेश यादव, देशराज, योगेश चन्द्र यादव, मुलायम सिंह, राधेश्याम, श्रीराम, प्रांजलि, बंटू कुशवाह, नीरजपाल, प्रमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 107

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *