फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर पुण्यश्लोक कार्यक्रम में लोक माता के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का अनुशरण किया गया।
जिला पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता के चित्र पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया। ब्लाक प्रमुख सदर डा. लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन संघर्षमय रहा, उनके जीवन की गाथा की जानकारी दी।
कार्यक्रम प्रधान पप्पू सिंह, आशीष कुमार, धर्मेन्द्र कुशवाह, जीवन सिंह, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक, लेखाधिकारी (जिला पंचायत), जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत हाथवंत, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहारिका वर्मा प्रधान एवं संचालन मणीन्द्र सिंह अपर मुख्य अधिकारी ने की।
- फिरोजाबाद: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत - मई 30, 2025
- फिरोजाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में दो अलग मामलों में सजा - मई 30, 2025
- शिकोहाबाद: प्रतिष्ठान पर काम करने वाला युवक ही ले गया युवती को - मई 30, 2025