डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान, जानें हादसे से जुड़ी खास
जोरदार धमाके के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी, डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा एयर इंडिया का विमान
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य थे। इसी फ्लाइट से भूमि चौहान को भी लंदन जाना था, लेकिन भारी ट्रैफिक की वजह से वे समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं और उनकी फ्लाइट छूट गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद भूमि ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि वे इस दुर्घटना का हिस्सा नहीं बनीं।
यात्रियों की सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिस पर +91 99741 11327 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फिलहाल सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सीमित उड़ानों के साथ संचालित हो रहा है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा से संबंधित ताजा जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क में रहें और सोशल मीडिया चैनलों पर अपडेट देखें।
Related Articles
इस हादसे में 61 विदेशी नागरिक भी सवार थे। कुल यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी दर्ज था।
अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई, तब पता चला कि विमान डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा है।
ये भी पढ़ें
-
अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान क्रैश, 242 यात्रियों की मौत की आशंका -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित