फ़िरोज़ाबाद: भगवान आदिनाथ को केवल्यज्ञान की हुई प्राप्ति
-पंचकल्याणक महोत्सव में श्रीजी के सम्मुख अष्ट द्रव्य के अर्घ्य किये समर्पित
फ़िरोज़ाबाद। नगर के सेठ छदामी लाल जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में मुनिश्री आदिनाथ को केवल्यज्ञान की प्राप्ति हुई। श्रीजी के सम्मुख अष्ट द्रव्य के अर्घ्य समर्पित किये तथा मोक्ष प्राप्ति की कामना की।
जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव में प्रातः भगवान आदिनाथ का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा, पूजन में भगवान के तप कल्याणक की पूजा की गई। जिसमे प्रतिष्ठाचार्य आलोक जैन, ब्रह्मचारी मनोज जैन शास्त्री के मंत्रोंच्चारण के साथ जनभक्तों ने श्री जी के सम्मुख अष्ट द्रव्य के अर्घ्य समर्पित किये तथा मोक्ष प्राप्ति की कामना की। आचार्य वसुनंदी महाराज ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को मंत्र आरधना, अधिवासना, मुखौद्घाटन के साथ सूरी मंत्र दिया।
Related Articles
ज्ञान तत्पश्चात् मुनिश्री आदिनाथ को केवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। आचार्यश्री ने धर्मसभा में कहा कि आदिनाथ ने संसार सुख को त्याग कर हजारों वर्ष तपस्या करने के पश्चात् केवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। आदिनाथ ने ही मनुष्य को प्रारंपरिक जीवन जीने की कला सिखाई और उनकी वहीं पहली दिव्य वाणी आज जैन दर्शन में आगम के नाम से जानी जाती है।
इस अवसर पर सेठ महावीर जैन, विनोद जैन मिलेनियम, धीरज सिंघई, आदीश जैन, संजय जैन पीआरओ, अशोक जैन, अनुज जैन, विजय जैन एड, कुलदीप मित्तल एड, देवेंद्र जैन, ललित मोहन रपरिया, निमिष जैन, शैलेन्द्र जैन, सचिन जैन, जितेंद्र जैन, गुल्ली जैन, पंकज जैन, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पसीना वाले हनुमान मंदिर का एक करोड़ रू. से होगा सौंदर्यीकरण -
फिरोजाबाद: भाकियू भानू ने शहीद सूरज के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: कांग्रेसजनों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में मुख्यालय पर किया प्रदर्शन -
फिरोजाबाद: स्कूलों में नहीं लगाये जायेंगे अनफिट वाहन-डीएम -
फिरोजाबाद: मकर सक्रांति पर खिचड़ी का हुआ वितरण, साधू संतों के बांटे कम्बल -
फिरोजाबाद: विशाल हिंदू सम्मेलन 18 को, निकलेगी कलश यात्रा