फ़िरोज़ाबाद: भगवान आदिनाथ वर्तमान समय के प्रथम तीर्थंकर है-वसुनंदी महाराज
-पंचकल्याणक महोत्सव में बालक आदि कुमार का हुआ विवाह
फ़िरोज़ाबाद। नगर के सेठ छदामीलाल जैन में चल पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान आदिनाथ के नाट्य रूपान्तरण में बालक आदि कुमार का विवाह हुआ। वह एक नर्तकी के नृत्य को देख कर उनको बैराग्य हो जाता है और सांसारिक सुख छोड़ कर वन को चले जाते हैं।
महोत्सव में आचार्य वसुंनंदी गुरुदेव ससंघ के सानिध्य में प्रातः पीत वस्त्र एवं स्वर्ण मुकुट धारण किये इंद्र स्वरुप जिनभक्तों द्वारा आलोक जैन शास्त्री के मंत्रोंच्चारण के साथ पाण्डुक शिला पर विराजमान भगवान आदिनाथ का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की। जिनभक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद आदिनाथ विधान किया गया। धर्म सभा में आचार्य श्री ने कहा भगवान आदिनाथ वर्तमान समय के प्रथम तीर्थंकर हैं और उनका वर्णन ऋग्वेद और अथर्वेद में देखने को मिलता है। इसके पूर्व तक प्रजा की सभी जरूरतों को कल्पवृक्ष पूरा करते थे। उनका सूत्र वाक्य था कृषि करो या ऋषि बनो।
Related Articles
मंच कलाकार अजय जैन ने नाटक के माध्यम से अयोध्या के राजा नाभिराय और पत्नी मरुदेवी अपने बालक तीर्थंकर आदिकुमार को पालना झूलाते है। बालक आदिकुमार अपने मित्रों के साथ राजदरबार में खेलते हैं। तत्पश्चात् युवा होने पर कच्छ और महाकच्छ की दो बहनों नंदा और सुनंदा से ऋषभनाथ का विवाह हुआ। नंदा ने भरत को जन्म दिया, जो आगे चलकर चक्रवर्ती सम्राट बने। उसी के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। आदिनाथ ऋषभनाथ सौ पुत्रों और ब्राह्मी तथा सुंदरी नामक दो पुत्रियों के पिता बने।
उन्होंने अपने पुत्रों को राज्य सौंप दिया और चौत्र कृष्ण नवमी को सिद्धार्थ वन में दिगंबर मुनि बन गए। महोत्सव में सेठ महावीर जैन, डॉ मनोज जैन शास्त्री, देवेंद्र कुमार जैन, विमलेश जैन, आदीश जैन, धीरेश जैन सिंघई, संजय जैन पीआरओ, कुलदीप मित्तल, विनोद जैन मिलेनियम मनीष जैन, आयुष जैन, ब्रजेश जैन, सुरेन्द्र जैन, सुभाष जैन, दिनेश कुमार जैन, रामबाबू, अनिल कुमार जैन, अमित कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल -
फिरोजाबाद: जनपद में पुलिस ने पकड़ें नौ अपराधी, चोरी की बाइक, असलाह बरामद -
शिकोहाबाद: विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: पुलिसकर्मियों को विदाई देकर उपहार प्रदान किए -
फिरोजाबाद: परामर्श केंद्र में एक दर्जन परिवारों का कराया सुलहनामा -
फिरोजाबाद: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पांच आरोपी पकड़े