फ़िरोज़ाबाद: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर होगा तीन दिवसीय महोत्सव
-कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
फ़िरोज़ाबाद। भगवान महावीर स्वामी का तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। जयंती की सफलता के लिए अस्थाई कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। जिसमें कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। जैन नगर खेड़ा स्थित संत सदन में कार्यालय का शुभाम्भ प्रदीप जैन एडवोकेट, डॉ धीरेन्द्र जैन, संजय जैन, भानु कुमार जैन, अनूप जैन ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण कर उनके सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। ्पद्मावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र जैन ने कहा कि त्रिदिवसीय महोत्सव को भव्यत्म रूप दिया जायेगा। संयोजक जितेंद्र जैन ने महावीर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर जयंती अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, कोषाध्यक्ष निखिल जैन निक्की, महामंत्री नवनीत जैन, प्रदीप जैन, आदीश जैन, प्रफुल्लित जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, अंकित जैन, सौरभ जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, गौरव जैन, संजीव जैन एड, संजय जैन पीआरओ, मनोज जैन, प्रशांत जैन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं