फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल
-जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति की नई कार्यकारणी को दिलाई शपथ
फ़िरोज़ाबाद। जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल की वर्षा हुई। लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
वर्धमान पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के चित्र का अनावरण प्रवीण जैन, आकाश जैन, दीप प्रज्वलित दीपक जैन, धीरज जैन, मंगलाचरण रमेश चंद्र जैन ने किया। मंचासीन विशिष्ट अतिथि अनूप चंद्र जैन एड, डॉ मनीष जैन, डॉ शशांक जैन, डॉ नेन्सी जैन, डॉ दीप्ती जैन, अशोक कुमार जैन, अभिषेक जैन, राजेश जैन, मयंक जैन, संजीव कांत जैन का समिति के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर, पीत दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।
Related Articles
चुनाव अधिकारी संजय जैन पीआरओ ने नवागत अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी बिहार, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन किड्स, महामंत्री जितेंद्र जैन जीतू, ऑडिटर अंजया जैन को शपथ दिलाई। समिति द्वारा होली मिलन समारोह में होली के रंगों की फुहारें सुनाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने एक दूसरे के खूब रंग और ग़ुलाल लगाया तथा गले मिलकर होली की शुभकामनायें दीं। समारोह के अंत में समिति के संयोजक होली मिलन संयोजक संजीव जैन पिलख्तर एवं ने सभी अगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजसेविका कल्पना राजौरिया, देवेंद्र जैन रसूलपुर, अरुण जैन केमिकल, मनीष जैन किड्स, मुकेश जैन विभव, प्रमोद जैन सोनल, जयंती प्रसाद जैन, मनीष जैन, निमिष जैन, रमेश जैन, संदीप जैन, विजय जैन एड, मुकेश जैन, विमल जैन, कुलदीप मित्तल जैन, प्रदीप जैन, विशाल जैन, धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन मित्तल, सनी जैन, आशीष जैन, अंकित जैन अरविन्द जैन, संजय जैन, अभिषेक जैन, मानिक चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड -
फिरोजाबाद: जनपद के 96 विद्यार्थियों के आईडिया का हुआ चयन