फ़िरोज़ाबाद: राजा का ताल पुलिस ने चलाया वाहन चौकिंग अभियान
फ़िरोज़ाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आदेशानुसार, जनपद में चल रहे यातायात माह के मद्देनजर पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टूंडला के अंतर्गत राजा का ताल पुलिस चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ सघन चौकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की जाँच की, जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ों (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा) की पड़ताल की गई। इस दौरान पुलिस ने 15 दो पहिया वाहनों के चालान तथा 1 डंपर सीज किया ।
Related Articles
इस दौरान चौकी प्रभारी राजा का ताल शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, वाहन चालकों को जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति