फ़िरोज़ाबाद: रेस्टोरेंट संचालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्राहकों के साथ की मारपीट, दो घायल
-आगरा गेट स्थित एक रेस्टारेंट में मामूली बात को लेकर हुआ बबाल
फ़िरोज़ाबाद। आगरा गेट स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक, स्टाफ ने दबंगई दिखाते हुए खाना खाने आए ग्राहकों के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट की है। ग्राहको को कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में कई ग्राहकों के चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को पूछताछ के हिरासत में ले लिया है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत आगरा गेट स्थित कृष्णा फूड कॉर्नर में बीती रात ग्राहक परिवार सहित खान खाने आयें थे। मैनेजर और ग्राहकों के बीच कहासुनी के बाद ग्राहक बिल का भुगतान कर अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट स्वामी ने स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और लाठी, चमचा, कछला, खौलती सांभर और अन्य बर्तनों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में दो ग्राहकों को गंभीर चोटें आई हैं।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन