फ़िरोज़ाबाद: व्यापारियों ने एक्सईएन विद्युत को सौंपा ज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष के नेतृव में नगर के अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेन्द्र सिंह से मिला और उन्हे ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मोहल्ला दखल किशन नगर संतोष नगर इंदिरा कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पहले भी स्मार्ट मीटर लगा चुके हैं, उसके बावजूद उनको हटाकर नई मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में रमाशंकर, सुशील जाट, आकृति सहयोगी, हरिशंकर राठौर, रजनीश शर्मा, अजीत लहरी, मूलचंद राठौर, राम गोपाल, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुबोध बघेल, बबीता शर्मा, रेनू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सात दिवसीय सामौर बाबा का महोत्सव पांच से, तैयारियां शुरू -
किड्स कॉर्नर स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट का आरोप -
फिरोजाबाद: 19 दिन से लापता विवाहिता का शव गाजियाबाद में मिला -
फ़िरोज़ाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: ससुरालीजनों ने दो विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल