गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा
-यात्रा का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत, व्यास गद्दी का जनप्रतिनिधियों ने किया पूजन, उतारी आरती
फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। जिसमें 501 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। किशोरी कृपा चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारम्भ राधाकृष्ण मंदिर से भगवताचार्य निशांत मिश्रा ने भागवत पुराण का पूजन, कलश पूजन, भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर किया। यात्रा घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, क्लब चौराहा होते हुए गोपाल आश्रम में पहुंची। जहॉ कथा वाचक निशांत मिश्रा ने कलशों की विधिवत स्थापना कराई। यात्रा में 501 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा का व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा पंडाल में सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने व्यास गद्दी का पूजन कर सामूहिक आरती की। यात्रा में विनोद पचौरी, अशोक गर्ग, रामबाबू झा, सुमन लता, सुनील अग्रवाल, रविता गुप्ता, पूनम शर्मा, अनिल यादव, अर्जेश उपाध्याय, राजपाल यादव, परशराम लालवानी, शांति स्वरुप, विजय भामानी, राकेश बाबू शर्मा, राजेश दुबे, अंजना सिंह, दीपू दुबे, नारायण सिंह सिंह, बबिता गुप्ता, दीपक चौहान, पुष्पेंद्र यादव आदि भक्तगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड